रुद्रप्रयाग
Trending

SPRudraprayag :   रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने परखी जवानों की फिटनेस और अनुशासन

This parade took place in the presence of Superintendent of Police Rudraprayag Akshay Prahlad Konde and under his able guidance.

SPRudraprayag : रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने परखी जवानों की फिटनेस और अनुशासन :-  रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

यह परेड पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे की उपस्थिति एवं उनके कुशल निर्देशन में हुई।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
इसके पश्चात, जवानों की शारीरिक दक्षता परखने हेतु दौड़ चाल से परेड का विधिवत शुभारम्भ किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं टोलीवार जवानों के पास जाकर उनकी वर्दी, शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को हमेशा चुस्त-दुरुस्त और साफ-सुथरी वर्दी में रहने के निर्देश दिए।

परेड में जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जवानों द्वारा कदमताल, मार्च पास्ट और विभिन्न प्रकार की सशस्त्र ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

शस्त्राभ्यास के दौरान शस्त्रों को खोलने, जोड़ने और उनके संचालन की बारीकियों का भी अभ्यास किया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में जवान पूर्णतः सजग और तैयार रहें।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button