BlogINDIAWeather Update
Trending

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी

It has been raining intermittently in Delhi and the surrounding areas for the past few days.

IMDCloudburstWarning : IMD ने जारी की बादल फटने की चेतावनी :-  अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर के मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है. खासतौर पर उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

जहां पहले उम्मीद थी कि 6 अप्रैल से मौसम सामान्य हो जाएगा, वहीं भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे तक देश के करीब 12 राज्यों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हैं, जिनका असर 7 और 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम (6 से 8 अप्रैल)

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

6 अप्रैल: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

7 अप्रैल: हल्की से मध्यम बारिश, 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं
8 अप्रैल: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव

उत्तर प्रदेश में मौसम (6 से 8 अप्रैल)

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा गया है.

अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना

7–8 अप्रैल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा असर
8–9 अप्रैल: पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश
इस दौरान 60 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं.
लखनऊ, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी, कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी है.

बिहार में मौसम (6 से 8 अप्रैल)

बिहार में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा.
पटना, बक्सर, सुपौल, औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी

उत्तराखंड में मौसम (6 से 8 अप्रैल)

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है.

हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक

40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं.
ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव.

मध्य प्रदेश में मौसम (6 से 8 अप्रैल)

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है.

8 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना

इंदौर, शिवपुरी, जबलपुर में तेज हवाएं.
राजस्थान में मौसम (6 से 8 अप्रैल).

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है.

6–7 अप्रैल को तेज हवाएं

कई जगह ओले गिरने की संभावना.

मौसम बदलने की वजह

इस मौसम परिवर्तन की मुख्य वजह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो उत्तर-पश्चिम भारत में प्रभाव डाल रहे हैं. इनके कारण नमी और ठंडी हवाओं के टकराव से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button