SanjayLeelaBhansali : संजय लीला भंसाली ने सेट पर किया मोबाइल बैन
An industry source says, "Not just a Non-Disclosure Agreement..."
SanjayLeelaBhansali ; संजय लीला भंसाली ने सेट पर किया मोबाइल बैन :- संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर (Love and War)’ इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है. बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, संजय लीला भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है।
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो. अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, ‘सिर्फ नो डिस्क्लोजर एग्रीमेंट ही नहीं, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है. सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है.संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं।
ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है.फिलहाल तो वो फिल्म को दुनिया से बचाने की हर कोशिश कर रहे हैं. फिर करें भी क्यों ना फिल्मों को देखने का जो मजा बड़े परदे पर है वो लीक या मोबाइल के जरिये नहीं।




