INDIA
Trending

InternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व

What is the importance of Women's Day?

InternationalWomensDay : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वजह और महत्व :-  मार्च का महीना पूरी दुनिया में महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने महीना माना जाता है. समाज, परिवार और वर्कप्लेस में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है, लेकिन कई बार उनके संघर्ष और उपलब्धियों को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं।

ऐसे में एक खास दिन महिलाओं की ताकत, उनके अधिकारों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित किया गया है. यही वजह है कि हर साल मार्च के महीने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं बल्कि समाज को यह सोचने का मौका भी देता है कि महिलाओं को बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए अभी और क्या किया जाना बाकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास काफी पुराना और प्रेरणादायक रहा है. सबसे पहले साल 1909 में अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी द्वारा महिला दिवस मनाया गया था।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
इसके बाद दुनिया के कई देशों में महिलाओं के अधिकारों को लेकर आंदोलन और जागरूकता अभियान शुरू हुए. बाद में साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘इंटरनेशनल वुमेन्स ईयर‘ के दौरान पहली बार आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इसके दो साल बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 मार्च को महिला अधिकार और विश्व शांति के लिए समर्पित दिवस के रूप में मान्यता दी. तभी से हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाने लगा।

क्या है महिला दिवस का महत्व?

महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सम्मान देना ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी कई जगह महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अपनी हक में निर्णय लेने के अधिकार में बराबरी नहीं मिल पाती।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

ऐसे में यह अवसर समाज को सोचने और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. महिला दिवस हमें यह भी सिखाता है कि जब महिलाओं को सही अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत से समाज और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

 

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button