रतन नवल टाटा का निधन
Chairman Ratan Naval Tata died on Wednesday at Breach Candy Hospital

भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन ने उद्योग जगत और समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा शोक छा दिया है। उन्होंने टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक कार्य किया और 2016-2017 में एक बार फिर से समूह की कमान संभाली। उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने नई ऊंचाइयों को छुआ।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा जाएगा। इसके बाद, उन्हें वरली के पारसी शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा, जहाँ करीब 200 लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। प्रेयर प्रक्रिया के बाद, पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा। टाटा संस के वर्तमान चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रतन टाटा को एक असाधारण नेता के रूप में याद किया।