INDIA
Trending

SarkeyChunariyaBan : नोरा फतेही के ‘सरके चुनरिया’ गाने पर लगा बैन

The government is committed to taking strict action.

SarkeyChunariyaBan : नोरा फतेही के ‘सरके चुनरिया’ गाने पर लगा बैन :- संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनरिया’ को लेकर पिछले दो दिनों से खूब बवाल मचा हुआ था. गाना साउथ की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के लिए फिल्माया गया था. गाने के बोल पर हंगामा मचा था और इसे अश्लील बताते हुए बैन लगाने की मांग की जा रही थी. फाइनली अब केंद्र सरकार ने ‘केडी: द डेविल’ के उस विवादित गाने पर बैन लगा दिया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में खुद इस बात की जानकारी दी. उन्होंने एक सांसद के सवाल पर कहा कि उस गाने पर पहले ही बैन लगा दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया के सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा, “जिस गाने के बारे में सांसद महोदय ने कहा है, पहले से ही उस पर बैन लग चुका है. मैं स्पष्ट तौर से आपके माध्यम से पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में भारत के संविधान निर्माताओं ने जो उचित प्रतिबंध लगाए हैं, उनके हिसाब से ही चलना चाहिए.”

सरकार कड़े एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा, “बोलने की आज़ादी पूर्ण नहीं हो सकती. इसे समाज के अनुसार होना चाहिए. इसे संस्कृति के हिसाब से होना चाहिए. डिजिटल दौर में जिस तरह से तेज़ी से चीज़ें फैलती हैं, उसमें हमें समाज के प्रोटेक्शन के लिए, खास कर बच्चों के प्रोटेक्शन के लिए, महिलाओं के प्रोटेक्शन के लिए, समाज के वंचित वर्गों के प्रोटेक्शन के लिए, जो भी कड़े एक्शन लेने चाहिए, वो लेने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.”

गाने के बोल पर मचा था बवाल

केडी: द डेविल’ में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, जिस्सू सेनगुप्ता और नोरा फतेही जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और केवीएन प्रोडक्शन बैनर के तले इसका निर्माण किया गया है।

जिस गाने पर बवाल मचा और बात बैन तक पहुंची वो एक आइटम नंबर है. गाना वैसे आम आइटम नंबर की तरह है, जिसमें नोरा ने अपने लटके झटके दिखाए हैं, लेकिन इसके बोल को सुनते ही लोग भड़क उठे. गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई और एफआईआर की मांग की गई. बवाल मचने पर सरकार ने इसे बैन कर दिया है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button