INDIA
Trending

InternationalWomen’sDay : प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

If your age is more than 60 years then apply.

InternationalWomen’sDay :  प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान :- प्रत्येक जनपद से तीन वरिष्ठ महिलाओं के नाम आमंत्रित, देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह. 

प्रदेश की उन मातृशक्ति के लिए एक प्रेरक पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विशेष सम्मान समारोह का निर्णय लिया है जिसमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की प्रेरक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सामजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया जाने वाला है जिसके लिए आप भी अगर दिए गए नियम शर्तों को पूरा करती है तो आवेदन जरूर कीजिये।

केला खाने के अचूक फायदे
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च, 2026) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु जनपद से 60 वर्ष से अधिक आयु की प्रेरणास्त्रोत वरिष्ठ महिलाओं के नाम आमंत्रित किए गए हैं।

यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशानुसार आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो वृद्धावस्था में भी सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों—सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, कृषि, उद्यमिता, लोकसेवा अथवा अन्य क्षेत्रों—में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं तथा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

प्रत्येक जनपद से कुल तीन महिलाओं का चयन किया जाएगा। इनमें एक महिला निम्न आय वर्ग, एक मध्यम आय वर्ग तथा एक उच्च आय वर्ग से चयनित की जाएगी।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

आय संबंधी किसी प्रकार का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं होगा, बल्कि श्रेणी निर्धारण स्थानीय प्रशासन के आंकलन के आधार पर किया जाएगा।निर्धारित आयु सीमा के अनुसार पात्र महिला की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए (दिनांक 01 अप्रैल 2025 तक)।

चयन के लिए यह आवश्यक है कि संबंधित महिला वर्तमान में सक्रिय भूमिका में कार्यरत हो, आत्मनिर्भर हो, समाज पर सकारात्मक प्रभाव रखती हो तथा स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान या उपलब्धि अर्जित कर चुकी हो।

जनपद स्तर पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (सदस्य सचिव) शामिल रहेंगे।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की योग्य एवं प्रेरणादायी वरिष्ठ महिलाओं के नाम प्रस्तावित करें, ताकि समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक सक्रिय वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा सके। चयनित महिलाओं को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button