AmitShahHaridwarVisit : 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे गृह मंत्री
There is also a possibility of ministers being dropped!
AmitShahHaridwarVisit : 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे गृह मंत्री :- बीते कुछ महीनों में उत्तराखंड कई मुद्दों की वजह से सुर्ख़ियों में रहा है। विपक्ष के धरने ,प्रदर्शन ,रैली और अंकिता भंडारी मामले में महापंचायत के साथ साथ कोटद्वार में हंगामा , हत्याओं से कानून व्यवस्था पर सवाल और कुछ विधायकों की बयानबाजी के साथ साथ पूर्व मंत्री अरविंद पांडे का मामला , विधायक उमेश शर्मा काऊ का विवाद सरकार के लिए सर दर्द बने तो वहीँ अब इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को प्रदेश टोली की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से नब्ज टटोलेंगे।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
इसकी तैयारी प्रदेश संगठन ने शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आएंगे। वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार और संगठन का ये बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।
मंत्रियों के पत्ते कटने की भी संभावना !
माना जा रहा है कि गृह मंत्री चुनावी बिगुल फूंकने से पहले पूरे कैबिनेट को नए सिरे से आकार दे सकते है । भाजपा सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्री युवा हों या बुजुर्ग , रिपोर्ट के आधार पर उनकी छुट्टी करके केंद्रीय नेतृत्व सबको चौंका भी सकता है। असंतुष्ट विधायकों और उनके बागी बोल पर भी संगठन और सरकार से शाह जवाब सवाल कर सकते हैं।
इसी कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश टोली की बैठक होगी। इसमें कोर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, सरकार के मंत्री व कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
शाह इस बैठक में जीत की हैट्रिक के मद्देनजर नब्ज टटोलेंगे। संभावना है कि शाह ये भी परखेंगे कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी, विधायक , उम्मीदवार कितने मजबूत और कहां कमजोर हैं। हांलाकि अंदरखाने कई मंत्रियों के पत्ते और विधायकों के टिकट कटने की भी पूरी सम्भावना बताई जा रही है।



