ऋषिकेश
Trending

ForeignTouristsHoli : यहाँ विदेशी टूरिस्ट भी होली में होते हैं शामिल

The confluence of devotion is seen at the Ganga Ghat.

ForeignTouristsHoli : यहाँ विदेशी टूरिस्ट भी होली में होते हैं शामिल :- होली का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. हर जगह आपको होली का एक अलग जश्न देखने को मिलता है. बरसाना की लठमार होली है या फिर प्रयागराज की कपड़ा फाड़ होली. ऐसी ही योग नगरी ऋषिकेश में भी होली पर एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है. गंगा किनारे बसा यह पवित्र शहर आध्यात्म, साधना और शांति का प्रतीक माना जाता है.ऋषिकेश अपनी शानदार होली के लिए भी जाना जाता है. ऋषिकेश की होली सिर्फ रंग खेलने का उत्सव नहीं होती, बल्कि यह आध्यात्म और आनंद का अद्भुत संगम भी मानी जाती है।

ऋषिकेश की होली में भक्ति के साथ ही आपको खूब मौज-मस्ती भी देखने को मिलती है. सुबह गंगा घाट पर श्रद्धालु स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं, मंदिरों में भजन-कीर्तन गूंजते हैं और होली के लिए कई इवेंट भी होस्ट किए जाते हैं. ऋषिकेश की होली की खास बात ये है कि, यहां विदेश से भी कई टूरिस्ट होली खेलने आते हैं।

गंगा किनारे और कई नदियों के पास होली के बड़े और शानदार इवेंट होस्ट किए जाते हैं. जिसे रंग-गुला, डीजे नाइट, डांस, म्यूजिक और कई स्वादिष्ट पकवान भी होते हैं. अगर आप भी होली को एक अलग ही तरह से मनाना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेस्ट हो सकता है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं ऋषिकेश की होली की खासियत।

गंगा घाट पर दिखता है भक्ति का संगम

ऋषिकेश गंगा घाट के लिए भी मशहूर है. यहां की गंगा आरती का एक्सपीरियंस लेने तो बहुत लोग आते है. लेकिन होली पर भी गंगा घाट पर देखने लायक नजारा होता है. सबसे पहले सुबह श्रृद्धालु गंगा स्नान करते हैं. फिर पूजा-पाठ कर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ होली खेली जाती है. लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

ऋषिकेश की होली की खासयित ये है कि, यहां की होली का जश्न मनाने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं. कई लेक के किनारे होली के ग्रैंड इवेंट होस्ट किए जाते हैं.ज्यादातर इवेंत शिवपुरी और तपोवन के कैंपों में होस्ट होते हैं।

लोग सफेद कपड़े पहनकर गुगाल, गुब्बारे और पिचकारी की एक दूसरे पर बारिश करते हैं. इस दौरान म्यूजिक पर जमकर डांस भी होता है और ठंडाई का स्वाद लिया जाता है. साथ ही रात को बॉर्नफॉयर भी होता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button