DoonPolice : दून पुलिस ने परिजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को किया प्रेरित
Made aware about helping people injured in road accidents.
DoonPolice : दून पुलिस ने परिजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को किया प्रेरित :- सडक सुरक्षा माह – 2026 “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने सभी पुलिस अधिकारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन/युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये है।
इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा मार्शल स्कूल (सिनियर विंग), देहरादून में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भिंडी का पानी पीने के फायदे
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात सकेंतों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें वाहन चलाते समय सीट बैल्ट तथा हैलमेट के महत्व, ओवर स्पीडिंग/रैश ड्राइविंग के खतरों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
साथ ही स्वंय यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने परिजनों तथा आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध जागरूक करने हेतु प्रेेरित किया गया।
इस दौरान सडक दुघर्टनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु आगे आने तथा घायलों की मदद करने वालों को सम्मानित करने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन स्कीम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
यातायात सुरक्षा माह के अन्तर्गत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा घंटाघर से मसूरी डायवर्जन तक यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता साइन बोर्ड लगवाए गये।
दून पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की उपस्थित आमजनमानस, स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस द्वारा चलाई जा रही जागरूकता मुहीम में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।



