IndiaCensus : साल 2027 में देशभर में होगी डिजिटल जनगणना
Union Minister Ashwini Vaishnav said, 'The last census was conducted in 2011.
IndiaCensus : साल 2027 में देशभर में होगी डिजिटल जनगणना :- केंद्रीय कैबिनेट ने जनगणना 2027 को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 11,718 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया है।
550 दिनों तक जनगणना का काम चलेगा। इस लिहाज से हर दिन 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार दो चरणों में जनगणना आयोजित करेगी। इसमें लगभग 30 लाख फील्ड अधिकारी अपना योगदान देंगे।
केला खाने के अचूक फायदे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक यह देश की पहली डिजिटल जनगणना भी होगी। इसमें डिजिटल तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा। डेटा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस के अनुकूल होगा। 2027 में होने वाली जनगणना देश की 16वीं और आजाद भारत की आठवीं जनगणना होगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,’पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। 2021 में कोविड महामारी की वजह से जनगणना नहीं हो पाई। अब अगली जनगणना 2027 में होगी। भारतीय जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय अभ्यास है। इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। यह जनगणना पूरे देश की आबादी को कवर करेगी’
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
पहला चरण- हाउसलिस्टिंग और आवास जनगणना: अगले साल यानी अप्रैल से सितंबर 2026 तक हाउसलिस्टिंग और आवास जनगणना का काम चलेगा। केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।
राज्य की सुविधा के आधार पर आवास गणना का काम किया जाएगा। इसमें घर कहां, घर में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, कितने वाहन हैं, बिजली और पानी की व्यवस्था है या नहीं, इन सभी बातों को पूछा जाएगा।
दूसरा चरण- जनसंख्या गणना: जनगणना का पहला चरण दूसरे फेज का आधार होगा। इसकी शुरुआत फरवरी 2027 से होगी। हालांकि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ियों राज्यों में जनसंख्या गणना सिंतबर 2026 से की जाएगी। इसमें लोगों से उनकी उम्र, लिंग, शिक्षा, धर्म, मातृभाषा, सामाजिक स्थिति, जाति, प्रवास, फर्टिलिटी और व्यवसाय की जानकारी मांगी जाएगी।



