NandaRajJaatYatra2026 : धामी सरकार ने खोला खजाना !
Surface parking with a capacity of 37 four-wheelers and 48 two-wheelers at Nauti under Karnaprayag development block.
NandaRajJaatYatra2026 : धामी सरकार ने खोला खजाना ! :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बदरीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हेलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हेलीपैड के सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
मुख्यमंत्री द्वारा नंदा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह के निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹71.67 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इंटर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा दो कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय के निर्माण हेतु ₹1.14 करोड़, मंजूर किया है।
वहीँ विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹42.39 लाख,के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थायी सतह पार्किंग (30 कार) निर्माण हेतु ₹33.65 लाख, ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थायी सतह पार्किंग (13 कार) निर्माण हेतु ₹18.30 लाख, ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थायी सतह पार्किंग (28 कार) निर्माण हेतु ₹31.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा में बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु ₹83.99 लाख, छात्रावास भवन की मरम्मत एवं रखरखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹33.75 लाख, आवासीय भवन की मरम्मत एवं रखरखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹28.20 लाख, शिक्षण भवन की मरम्मत एंव रखरखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹24.21 लाख के साथ राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य हेतु ₹15.39 लाख तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य हेतु ₹17.30 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग (ग्रामीण मार्ग) का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किए जाने का मुख्यमंत्री ने अनुमोदन प्रदान किया है।



