उत्तराखंड
Trending

NewYear2026 : देवभूमि उत्तराखंड में नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (Retd) has extended greetings and best wishes to the people of the state for the New Year 2026.

NewYear2026 : देवभूमि उत्तराखंड में नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ :-  देवभूमि में नए साल पर पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून, हरिद्वार समेत सभी जगहों पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

केला खाने के अचूक फायदे
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। भाेलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में तड़के से श्रद्धालु उमड़े हैं।

चमोली में नए साल पर लोगों ने गोपीनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। भगवान गोपीनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। श्रीनगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

लोगों ने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। कमलेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया। वहीं, मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षिण काली समेत सभी मंदिरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button