उत्तराखंड
Trending

HaridwarKumbh2027 : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी

The drinking water problem will also be solved.

HaridwarKumbh2027  : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी :- सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के अधीन चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
साथ ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

पेयजल समस्या का समाधान भी होगा

साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया।

इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज दिल्ली में भेंट हुई। राज्य में जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, नदी संरक्षण तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उत्तराखंड जैसे संवेदनशील हिमालयी राज्य में जल संरक्षण, स्रोत संवर्धन और नदी पुनर्जीवन के प्रयासों को और गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button