INDIA
Trending

ObsceneContentBan : अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार की सख्ती

The warning was ignored.

ObsceneContentBan : अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार की सख्ती :-  देश में डिजिटल एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील कंटेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में पांच OTT प्लेटफॉर्म्स—MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा रहा कंटेंट सार्वजनिक शालीनता और नैतिक नियमों के खिलाफ था।

यह कार्रवाई IT नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत की गई है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे तुरंत इन ऐप्स और वेबसाइट्स का एक्सेस बंद करें।

मंत्रालय के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद अधिकतर वीडियो में बिना किसी कहानी या सामाजिक संदेश के सिर्फ आपत्तिजनक और अश्लील सीन दिखाए जा रहे थे, जो कि पूरी तरह गैर-कानूनी हैं।

चेतावनी को किया गया अनसुना

हैरानी की बात यह है कि सरकार ने फरवरी 2025 में ही इन कंपनियों को ‘कोड ऑफ एथिक्स’ यानी की नैतिक नियमों का पालन करने की आखिरी चेतावनी दी थी। इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपनी हरकतों में सुधार करने के बजाय नए डोमेन नाम से वही कंटेंट दोबारा अपलोड कर दिया।

केला खाने के अचूक फायदे

पहली बार नहीं गिरी है गाज

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने ऐसा कड़ा रुख अपनाया है। इससे पहले भी ALTBalaji, ULLU, और Desiflix जैसे करीब 25 ऐप्स पर कार्रवाई की जा चुकी है।

जांच में पाया गया था कि ‘Ullu’ जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपने हटाए गए अश्लील वीडियो को गुपचुप तरीके से दोबारा अपलोड कर दिया था, जिसके बाद ‘हाउस अरेस्ट’ जैसी वेब सीरीज पर रोक लगानी पड़ी।इस पूरी प्रक्रिया में गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित कई विशेषज्ञों की सलाह ली गई है ताकि डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाया जा सके।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button