Dharmik
Trending

MaLakshmi : किन लोगों के यहां हमेशा वास करती हैं माता लक्ष्मी?

From whose houses does Lakshmi get angry and leave?

MaLakshmi :  किन लोगों के यहां हमेशा वास करती हैं माता लक्ष्मी? :-  जीवन में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर कोई खूब परिश्रम, प्रयास और नित्य पूजा-पाठ करता है, लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा किसी-किसी पर बरसती है।

अक्सर लोगों की यह शिकायत बनी रहती है किसी पर धन की देवी पूरी तरह से मेहरबान हैं तो किसी के पास भूलकर भी नहीं फटकती हैं? आइए आज लक्ष्मी पंचमी के पावन पर्व पर जानते हैं कि आखिर धन की देवी किन लोगों के यहां वास करती हैं और किन लोगों के यहां से नाराज होकर चली जाती हैं।

जिन लोगों के यहां प्रतिदिन लोग सूर्योदय से पहले उठते हैं स्नान-ध्यान करने के बाद श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके यहां हमेशा माता लक्ष्मी का वास बना रहता है।

जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा और मंगल प्रतीकों से सजा होता है, ऐसे लोगों के घर में हमेशा धन का प्रवाह बना रहता है और लक्ष्मी कृपायमान रहती हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार परिश्रमी, धर्मनिष्ठ और सदाचारी व्यक्ति के घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में श्रीयंत्र, शंख और तुलसी जी की प्रतिदिन पूजा होती है, उस घर में भी माता लक्ष्मी हमेशा कृपायमान रहती हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में हमेशा धर्म-कर्म, यज्ञ-हवन, जप-तप और दान आदि होते रहते हैं, वहां पर धनकी देवी का वास हमेशा बना रहता है।

जिस घर में देवी-देवता और गाय की पूजा साधु-संत की सेवा होती है, उस घर में माता लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं।

किन लोगों के यहां से लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं ?

जिन लोगों के घर में लोग सूर्योदय के बाद तक और गोधूलि बेला में सोते रहते हैं, उस घर से लक्ष्मी माता रूठकर चली जाती हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार जो पैर से पैर रगड़कर धोता है या फिर निर्वस्त्र होकर स्नान करता है, उसके घर से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

जिन लोगों के घर में स्वच्छता और पवित्रता का वास नहीं होता है, लोग गंदे वस्त्र धारण करते हैं और जहां गंदगी होती है, वहां से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है।

हिंदू मान्यता के अनुसार बिस्तर पर भोजन करने वाले और गुरुवार के दिन कपड़े और बाल धोने वालों के घर से भी धन की देवी रूठकर चली जाती हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार जिन लोगों के घर में देवी-देवताओं और पितरों की पूजा नहीं होती है, उन घर से लक्ष्मी माता नाराज होकर चली जाती हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button