INDIA
Trending

SoloTravelWomen : क्या आप भी हैं ‘सोलो ट्रैवल’ की शौकीन?

Is a new trend visible in foreign travel also?

SoloTravelWomen : क्या आप भी हैं ‘सोलो ट्रैवल’ की शौकीन? :-  वो दिन गए जब महिलाएं ट्रिप प्लान करने के लिए किसी और पर निर्भर रहती थीं. स्कैपिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भारतीय महिलाएं न सिर्फ ज्यादा घूम रही हैं, बल्कि अपनी यात्रा के फैसले भी खुद ले रही हैं।

चाहे वो गोवा के बीच हों या वाराणसी की गलियां, सोलो ट्रैवलिंग का ग्राफ 9 गुना बढ़ चुका है. आइए जानते हैं कि इस वुमेन्स डे पर भारतीय महिलाओं की ट्रैवल लिस्ट में कौन से देश और शहर टॉप पर हैं।

एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय महिलाएं अब पहले से ज्यादा यात्रा कर रही हैं और अपनी यात्राओं की पूरी प्लानिंग खुद कर रही हैं. ट्रैवल-फिनटेक प्लेटफॉर्म स्कैपिया के डेटा के मुताबिक महिलाएं अब खुद ही डेस्टिनेशन चुनने से लेकर टिकट बुक करने और होटल तय करने तक सब कुछ कर रही हैं।

रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी की गई और इसमें साफ दिखा कि महिलाएं अब ज्यादा स्वतंत्र तरीके से ट्रैवल करने लगी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के बीच सोलो ट्रैवल में जबरदस्त उछाल देखा गया है. प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की अकेले यात्रा करने की संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग 9 गुना बढ़ गई है. चाहे फ्लाइट हो, ट्रेन हो, बस हो या होटल बुकिंग, हर जगह महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है. इससे यह साफ है कि महिलाएं अब अपने ट्रैवल फैसले खुद लेने में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं।

क्या महिलाएं हिल स्टेशन से ज्यादा बीच कर रही हैं पसंद?

डेटा बताता है कि भारतीय महिलाएं हिल स्टेशन की तुलना में बीच डेस्टिनेशन ज्यादा पसंद कर रही हैं. घरेलू यात्रा बुकिंग में 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं समुद्र किनारे वाली जगहों को चुन रही हैं।

भारत में गोवा, पोर्ट ब्लेयर, कोवलम, वर्कला और दीव जैसे बीच सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं. वहीं विदेशों में क्राबी, फुकेत, बाली, लंगकावी और फु क्वोक जैसे आइलैंड डेस्टिनेशन महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

क्या आध्यात्मिक यात्रा भी हो रही है पॉपुलर?

महिलाओं के बीच आध्यात्मिक पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि अलग-अलग उम्र की महिलाओं की पसंद अलग है. जेन जी महिलाएं वाराणसी और ऋषिकेश जैसे सुंदर और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली आध्यात्मिक स्थलों की ओर आकर्षित हो रही हैं. वहीं मिलेनियल महिलाएं शिर्डी, हरिद्वार, अमृतसर और वेलंकनी जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों की यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जेन जी महिलाएं बजट और मिड-रेंज स्टे को ज्यादा पसंद करती हैं. उनकी करीब आधी बुकिंग इसी श्रेणी में आती है. वे जैसलमेर, उदयपुर, हम्पी, आगरा और वाराणसी जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहरों की यात्रा करना पसंद करती हैं. इसके अलावा वे ऑफबीट और छोटे शहरों को भी एक्सप्लोर कर रही हैं. वहीं मिलेनियल महिलाएं लग्जरी स्टे को ज्यादा चुन रही हैं और उनके बीच गोवा और पुदुचेरी जैसे बीच डेस्टिनेशन काफी लोकप्रिय हैं।

क्या विदेशी यात्राओं में भी नया ट्रेंड दिख रहा है?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि भारतीय महिलाओं की करीब आधी अंतरराष्ट्रीय यात्राएं दक्षिण-पूर्व एशिया की ओर जा रही हैं. थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका जैसी जगहें इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि यहां वीजा ऑन अराइवल या वीजा-फ्री सुविधा मिलती है।

जापान भी महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसके अलावा जॉर्जिया, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे सेंट्रल एशियाई देश भी अब महिलाओं के नए पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनते जा रहे हैं,

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button