Technology
Trending

EyeSurgeryBreakthrough : आंखों की रोशनी की खो चुकी थीं पूरी उम्मीद

Doctors adopted '5F-ISHF' technique.

EyeSurgeryBreakthrough : आंखों की रोशनी की खो चुकी थीं पूरी उम्मीद :-  ग्लूकोमा और जटिल आंखों की बीमारियों से जूझ रही एक 44 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. पिछले दस वर्षों से अंधी हो चुकी इस डॉक्टर की आंखों की रोशनी एक अत्याधुनिक और अनोखी सर्जरी के जरिए वापस लौट आई है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे
ग्लूकोमा और जटिल आंखों की बीमारियों से जूझ रही एक 44 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. पिछले दस वर्षों से अंधी हो चुकी इस डॉक्टर की आंखों की रोशनी एक अत्याधुनिक और अनोखी सर्जरी के जरिए वापस लौट आई है, जिसने पूरी दुनिया के सामने एक नई सर्जिकल तकनीक को उजागर किया।

इस डॉक्टर को पहले कई सर्जरी का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी आंखों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया. एक दशक तक उनकी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई थी, और बाईं आंख से केवल रोशनी का आभास ही हो रहा था. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि उनकी बाईं आंख में लगा पुराना कृत्रिम लेंस अपनी जगह से खिसक चुका था और कॉर्निया और आइरिस को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा था।

डॉक्टरों ने अपनाई ‘5F-ISHF’ तकनीक

इस कठिन चुनौती का समाधान खोजने के लिए डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की सर्जिकल टीम ने अपनी पूरी विशेषज्ञता लगाई. डॉ. सुसान जैकब के नेतृत्व में एक ही सर्जरी में कई जटिल प्रक्रियाएं पूरी की गईं. सबसे पहले, जो कृत्रिम लेंस गलत स्थान पर लगा था, उसे हटाया गया. इसके बाद, एक नई और उन्नत तकनीक ‘5F-ISHF’ का उपयोग करते हुए लेंस को फिर से स्थापित किया गया. यह तकनीक पूरी दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयास था।

केला खाने के अचूक फायदे

सर्जरी के बाद आंखों की रोशनी में चमत्कारी सुधार

सर्जरी के तुरंत बाद, मरीज की बाईं आंख की रोशनी 6/24 तक वापस आ गई. यह उनके लिए न सिर्फ एक चिकित्सकीय सफलता थी, बल्कि जीवन को फिर से शुरू करने का एक नया मौका भी था।

रोशनी लौटने के बाद, वह अपनी चिकित्सा प्रैक्टिस में वापस लौट आईं और मरीजों की सेवा करना शुरू किया. डॉक्टरों का मानना है कि जैसे-जैसे उनकी आंखें पूरी तरह से ठीक होंगी, उनकी दृष्टि में और भी सुधार होगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button