Uttarakhandwildlife : देर रात बच्चे को उठा ले गया गुलदार
SDO Rudraprayag Devendra Pundir is conducting a search operation at the site with three separate teams comprising a total of 20 personnel.
Uttarakhandwildlife : देर रात बच्चे को उठा ले गया गुलदार :- जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा देर रात एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ज़िलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर 3 अलग टीमों के साथ कुल 20 कर्मियों के साथ घटनास्थल पर खोजबीन अभियान चला रहे हैं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही डीडीआरएफ के 9 जवान विभिन्न खोजबीन उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किए गए जो सर्च अभियान चला रहे हैं।



