INDIA
Trending

JawanBharat : जवान भारत को चला रही ‘बूढ़ों की सरकार’

How young or old is the Central Government?

JawanBharat : जवान भारत को चला रही ‘बूढ़ों की सरकार’ :-  भारत की केंद्र सरकार के मंत्रियों की औसत उम्र 60 साल से ज्यादा है। भारत में सबसे कम उम्र के मंत्री 38 साल के हैं और सबसे उम्रदराज मंत्री 81 साल के हैं। भारत में राज्यों के मुख्यमंत्री हों, केंद्र सरकार के मंत्री हों या राज्यों की सरकार में मंत्री हों, सब की औसत उम्र 60 साल से ज्यादा है जबकि भारत में लगभग एक चौथाई मतदाताओं की उम्र 30 साल से कम है।

यह ट्रेंड दिखाता है कि कई देशों में जनता तो युवा है लेकिन उनके प्रतिनिधि अपेक्षाकृत ज्यादा उम्र के हैं। अगर भारत के मामले में देखा जाए तो शीर्ष पदों पर बैठे ज्यादातर लोगों की उम्र काफी ज्यादा है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र 75 साल है और उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म होते-होते उनकी उम्र 78 साल हो जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 67 साल की हैं और अगले साल कार्यकाल खत्म होने तक उनकी उम्र 68 साल हो जाएगी।

नए उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 68 साल के हैं और उनका कार्यकाल खत्म होने तक वह 72 साल के हैं। यही ट्रेंड देश के मुख्यमंत्रियों, विधायकों और मंत्रियों की उम्र में भी दिखता है।

बुजुर्ग ही चला रहे सरकार

भारत सरकार के कुल 72 में से सिर्फ 2 मंत्रियों की उम्र ही 40 साल से कम है। संसद में नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता राहुल गांधी भी 55 साल के हैं। देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उम्र भी 60 साल के आसपास है।नेपाल में सत्ता परिवर्तन के लिए हुए आंदोलन के बाद सरकार बदल गई है और अब एक तरह से ‘Gen Z’ कही जाने वाली सरकार आ गई है।

बांग्लादेश में इसी तरह के आंदोलन हुए और वहां 60 साल से ज्यादा उम्र के तारिक रहमान को प्रधानमंत्री चुना गया है। श्रीलंका में जोरदार बवाल के बाद नए राष्ट्रपति बने अनुरा कुमारा दिसानायके की उम्र 57 साल है। इस मामले में बालेन शाह की इकलौते ऐसे नेता हैं जो बेहद कम उम्र के हैं।

देश के 28 राज्यों और विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 31 मुख्यमंत्री हैं। इनमें से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री केरल के पिनराई विजयन हैं जो 82 साल के हैं। 31 में से 7 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है। कुल 10 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है। 31 में से 15 मुख्यमंत्रियों की उम्र 60 साल से ज्यादा है यानी लगभग आधे मुख्यमंत्री 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं। 50 से कम उम्र वाले सिर्फ दो मुख्यमंत्री ही हैं।

यह दिखाता है कि राज्यों में नेतृत्व कर रहे नेता भी बुजुर्ग हैं और वही बार-बार सरकार बनाने में भी कामयाब हो रहे हैं। मौजूदा वक्त में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू हैं जिनकी उम्र 46 साल हैं। दूसरे नंबर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा हैं जिनकी उम्र 48 साल है। इन दोनों के अलावा बाकी सभी मुख्यमंत्रियों की उम्र 50 साल या उससे ज्यादा है। लंबे समय से सरकार चला रहे नीतीश कुमार 75 साल, ममता बनर्जी 71 साल की और पिनराई विजयन 82 साल के हैं।

कितनी जवान या बूढ़ी है केंद्र सरकार ?

केंद्र सरकार में मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलाकर कुल 72 मंत्री हैं। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 37 राज्यमंत्री और 5 मंत्री स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) वाले हैं। इस मंत्रिमंडल में 22 प्रतिशत मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल से भी ज्यादा है। 57 प्रतिशत मंत्री ऐसे हैं जिनकी 60 साल से ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी को मिलाकर कुल 16 मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वी सोमन्ना 75-75 साल के हैं। राव इंद्रजीत सिंह 76 साल के हैं और सबसे उम्रदराज मंत्री जीतनराम मांझी 81 साल के हैं। इस सरकार में सबसे युवा मंत्री रक्षा खडसे और राम मोहन नायडू हैं, इन दोनों की उम्र 38 साल है। इसमें से राम मोहन नायडू इकलौते ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं जो 38 साल के हैं। 2019 से 2024 तक लोकसभा सांसद रहे नेताओं की औसत उम्र 59 साल थी। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इसमें गिरावट आई और औसत उम्र 56 साल रह गए। 542 में से 11 प्रतिशत सांसदों की उम्र 40 साल से कम थी। 38 प्रतिशत सांसदों की उम्र 41 से 55 साल थी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button