CharDhamWinterYatra : उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की तैयारी!
During the winter season, worship at the Char Dhams takes place at their respective winter abodes.
CharDhamWinterYatra : उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की तैयारी! :- चारधाम यात्रा की तर्ज पर अब शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी पर्यटन व प्रशासन के पास होगी और शीतकाल यात्रा का डाटा तैयार होगा।
चारधाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं।16 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के लिए स्थगित हो जाएगी।
शीतकाल में चारधामों की पूजा-अर्चना प्रवास स्थलों पर होती है, जहां पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकेंगे। बाबा केदार की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होती है। जबकि गंगोत्री की मुखबा, यमुनोत्री की खरसाली और भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ और उद्दव जी की पांडुकेश्वर में पूजा-अर्चना होती है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि चारधाम यात्रा के बाद प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जाएगा। शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है।
हालांकि चारधाम यात्रा की तुलना में शीतकालीन यात्रा में भीड़ कम होती है। इसे देखते हुए पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा। इस व्यवस्था से सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं की जानकारी व डाटा तैयार होगा।


