मध्य प्रदेश
Trending

GSTOfficerCar : कार पलटी तो खुला राज! पुलिस को मिले ₹54.50 लाख

A family was traveling to Rajasthan to celebrate Diwali.

GSTOfficerCar : कार पलटी तो खुला राज! पुलिस को मिले ₹54.50 लाख  :-  मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. सूरत में पदस्थ GST अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने राजस्थान जा रहे थे, तभी उनकी कार जावरा के पास एक ब्रिज से नीचे गिरकर पलट गई।

हादसे में अधिकारी समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें से 54.50 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद हुए, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

दीपावली मनाने राजस्थान जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक प्रवीण पूंजीलाल (40) राजस्थान के गंगानगर रहने वाले हैं. वे गुजरात के सूरत में GST विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात हैं. प्रवीण दीपावली की छुट्टियों में पत्नी संतोष (37), बेटे आदित्य (10) और अथर्व (8) के साथ वापी से गंगानगर जा रहे थे।

गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे उनकी कार रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र के पास नीमन नागदी इलाके में पहुंची. इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेस-वे के ब्रिज से नीचे गिरकर कई पलटियां खा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जावरा अस्पताल भेजा।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी घायलों का इलाज प्राथमिकता पर है।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो कार से 54.50 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद हुए. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने सभी नकदी और गहनों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी नकद राशि और आभूषण परिवार के पास कहां से आए थे और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button