Bollywood News
Trending

Drishyam3 : अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tabu will return in the role of Meera Deshmukh. Shriya Saran will once again play the character of Nandini Salgaonkar.

Drishyam3 :  अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म :-  दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक, 27 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में…

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया अपडेट

दृश्यम: द कन्क्लूजन’के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है।”इस लाइन से साफ है कि फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी को इस बार आखिरी पड़ाव तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे।

वहीं, तब्बू मीरा देशमुख के रोल में लौटेंगी। श्रिया सरन फिर से नंदिनी सालगांवकर का किरदार निभाएंगी। रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘दृश्यम’ की कहानी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई, जिसमें विजय सालगांवकर और उसका परिवार एक आपराधिक मामले से जुड़े राज को छिपाने की कोशिश करता है।

अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इसी कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसे फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है। 27 सितंबर से एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद दर्शकों की नजर फिल्म की ओपनिंग पर होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button