BiggBossUpdates : बिग बॉस 20 में सलमान खान की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!
It started with 2.5 crore.
BiggBossUpdates : बिग बॉस 20 में सलमान खान की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश! :- सलमान खान और ‘बिग बॉस’ का रिश्ता टीवी की दुनिया में काफी पुराना है। 2010 में सीजन 4 से शो की कमान संभालने वाले ‘दंबग’ खान अब इसके 20वें सीजन में भी बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं।
इस दौरान उनकी फीस में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि’बिग बॉस 20′ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं, बॉलीवुड के भाई जान इस सीजन के लिए कितना फीस ले रहे हैं और इससे पहले कितना ले रहे थे।
2.5 करोड़ से हुई थी शुरुआत
सलमान खान ने पहली बार बिग बॉस सीजन 4 होस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड फीस मिलती थी। सीजन 5 और 6 में भी उनकी फीस लगभग इतनी ही रही। इसके बाद पॉपुलिरिटी बढ़ी और फीस में उछाल आया। सीजन 7 में उनकी फीस बढ़कर 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड बताई गई। सीजन 8 में यह करीब 5.5 करोड़ और सीजन 9 में 6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड तक पहुंच गई।
एक नजर में सलमान की सीजन 10-सीजन 19 तक की फीस (प्रति एपिसोड)
बिग बॉस सीजन 10- 8 करोड़ प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन 11- 11 करोड़ प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन 12- 14 करोड़ प्रति एपिसोड/वीकेंड (पूरे सीजन के लिए 300 करोड़)
बिग बॉस सीजन 13- 31 करोड़ के करीब प्रति एपिसोड/वीकेंड ( 300 करोड़)
बिग बॉस सीजन 14- 20 करोड़ के प्रति एपिसोड/वीकेंड (450 करोड़)
बिग बॉस सीजन 15- 25 करोड़ के करीब प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन 16- 35 करोड़ के करीब प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन 17- 43.75 करोड़ के करीब प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन -18- 60 करोड़ के करीब प्रति एपिसोड/वीकेंड
बिग बॉस सीजन-19-120-150 करोड़ पूरे सीजन के लिए प्रति एपिसोड/वीकेंड।



