Bollywood News
Trending

HanumanAnsh : 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर महा-चमत्कार: 40 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन!

Neem Karoli Baba is considered a miracle-worker by his followers.

HanumanAnsh : 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर महा-चमत्कार: 40 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन! :-  नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सफलता के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. इस रिकॉर्ड को पूरी फिल्म इंडस्ट्री और नीम करोली बाबा के भक्त चमत्कार के रूप में देख रहे हैं।

सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनाई गई फिल्म, जो दो हफ्तों तक दर्शकों के लिए तरस रही थी, जिसकी स्टार कास्ट में कोई जाना-माना चेहरा भी मौजूद नहीं है, उसकी कमाई अचानक बॉक्स ऑफिस को कैसे हैरान कर रही है. कैसे इस फिल्म ने अपनी लागत का कई गुना प्रॉफिट कमा लिया और क्यों इस फिल्म की सफलता ने अपने दौर की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘जय संतोषी माता’ की याद दिला दी है।

नीम करोली बाबा को उनके अनुयायी चमत्कारी मानते हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि उनके जीवन पर आधारित फिल्म की सफलता को एक चमत्कार क्यों कहा जा रहा है और इस फिल्म के अचानक सफल होने की वजह क्या है? सबसे पहले आपको इस फिल्म की सफलता के चमत्कारिक आंकड़े देखने चाहिए।

पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की. रिलीज के पहले हफ्ते, यानी पहले 7 दिनों में ‘हनुमान अंश’ की कमाई एक करोड़ आठ लाख रुपये रही. दूसरा हफ्ता इस फिल्म के निर्माताओं के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये की कमाई की।

फिल्म के प्रोड्यूसर को बताया गया कि फिल्म पर्दे से उतर जाएगी, लेकिन चमत्कारी माने जाने वाले संत के जीवन पर आधारित फिल्म ने तीसरे हफ्ते से अपना चमत्कार शुरू किया. तीसरे हफ्ते फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और चौथे हफ्ते की कमाई ने ‘हनुमान अंश’ को साथ रिलीज हुईं बड़ी फिल्मों की टक्कर में खड़ा कर दिया।

22वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा कमाई की. 23वें दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई और 23वें दिन यानी इस रविवार फिल्म की कमाई का आंकड़ा 13 करोड़ के पास पहुंच गया. इस रविवार तक फिल्म का नेट कलेक्शन यानी टिकटों से टैक्स हटाकर हुई कुल कमाई 40 करोड़ है. इसका मतलब फिल्म लागत की 2 हजार प्रतिशत ज्यादा कमाई कर चुकी है।

बता दें कि ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई. इसे पहले दिन 300 से ज्यादा शोज मिले. बीच में एक वक्त ऐसा आया, जब फिल्म के शोज की संख्या 30 तक गिर गई, लेकिन फिल्म की मांग बढ़ी तो फिलहाल इस फिल्म को देशभर के 5 हजार 363 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है।

यानी पब्लिक डिमांड बड़े स्टार और बजट से ज्यादा असरदार है. फिल्म अभी भी थिएटरों में चल रही है और इसका कलेक्शन आगे बढ़ने की संभावना है. यानी ‘हनुमान अंश’ अभी और रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button