स्वास्थ्य
Trending

HealthNewsHindi ;’ क्या आप वाकई फिट हैं? जानिए स्वस्थ शरीर के 10 अजीब और सामान्य लक्षण

Signs of recovery.

HealthNewsHindi : क्या आप वाकई फिट हैं? जानिए स्वस्थ शरीर के 10 अजीब और सामान्य लक्षण :- ज्यादातर लोगों को लगता है कि स्वस्थ रहने का मतलब हर समय बिल्कुल फिट और परफेक्ट महसूस करना है। लेकिन शरीर में होने वाली कुछ सामान्य चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें हम अक्सर बेवजह चिंता का कारण मान लेते हैं।

जबकि ये चीजें शरीर के स्वस्थ और फिट होने का संकेत होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 लक्षणों के बारे में जो आमतौर पर शरीर के सामान्य तरीके से काम करने को दिखाते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताया कि ये लक्षण कोई बीमारी या समस्या नहीं बल्कि स्वस्थ होने की निशानी हैं।

ठंड में जाते ही छींक आना, खाली पेट गुड़गुड़ की आवाज आना और कान में वैक्स बनना जैसे लक्षण शरीर के सामान्य होने का संकेत हैं। आज खीजी नारद आपको ऐसे 10 अजीब संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्वस्थ होने की निशानी हैं।

स्वस्थ होने के लक्षण

ठंड में नाक बहना- अगर ठंडी हवा या अचानक तापमान बदलने पर आपकी नाक बहने लगती है तो ये बिल्कुल सामान्य है। ऐसा होना शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया हो सकती है।

कान में मैल बनना- कान का मैल कई गंदगी नहीं है बल्कि ये कान के सुरक्षा का परत है। कान में मैल जिसे वैक्स कहते हैं वो कान की नली को सूखा रखने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

ठंडा या सोडा पीने के बाद डकार आना- कार्बोनेटेड ड्रिंक से पेट में अतिरिक्त गैस पहुंचती है। डकार शरीर का उस गैस को बाहर निकालने का सामान्य तरीका है।

ब्रश करते समय मसूड़ों से खून न आना- स्वस्थ मसूड़ों से आसानी से खून नहीं निकलना चाहिए। बार-बार खून आना मसूड़ों में सूजन या किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है।

पेट में गुड़गुड़ की आवाज आना- अगर आपके पेट से गुड़गुड़ा की आवाज आती है तो ये पूरी तरह से सामान्य है। यह आंतों में भोजन, पानी और गैस के आगे बढ़ने के कारण होती है।

त्वचा का दबाने पर वापस सामान्य होना- स्वस्थ त्वचा में लचीलापन होता है। हालांकि, सिर्फ त्वचा को दबाकर शरीर में पानी की कमी का सही पता नहीं लगाया जा सकता।

नियमित रूप से मल त्याग होना- हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है। दिन में करीब 3 बार से लेकर सप्ताह में 3 बार तक मल त्याग करना सामान्य माना जा सकता है, ऐसा आसानी से और बिना परेशानी के होना चाहिए।

एक्सरसाइज के दौरान पसीना आना- पसीना शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक तरीका है। एक्सरसाइज या गर्मी में पसीना आना शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पेशाब का हल्का पीला रंग- हल्के पीले रंग का पेशाब आमतौर पर शरीर में पर्याप्त पानी होने का संकेत माना जाता है। बहुत गहरा पेशाब होने पर ज्यादा पानी पीने की जरूरत हो सकती है।

रोजाना गैस पास होना- पाचन के दौरान आंतों में मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाते हैं। इसलिए रोजाना गैस पास होना पाचन प्रक्रिया का बिल्कुल सामान्य हिस्सा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button