Blog

MenHealthAwareness : 35 की उम्र पार कर चुके पुरुष जरूर पढ़ें खबर

Fasting blood sugar and HbA1c.

MenHealthAwareness : 35 की उम्र पार कर चुके पुरुष जरूर पढ़ें खबर :- पुरुषों के कंघों पर एक उम्र के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाता है। ऐसे में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। लेकिन आज कल पुरुष अपनी हेल्थ को नज़रअंदाज कर सभी का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं।

यही वजह है कि लोग कम उम्र में ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खासकर 35 की उम्र पार करते ही पुरुषों का शरीर धीरे-धीरे बदलने लगता है। भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी डाइट, काम का तनाव के कारण दिल की बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं खामोशी से शरीर में घर करने लगती हैं।

अक्सर शुरुआती चरणों में इन बीमारियों के लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए इन्हें ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। समय रहते बीमारियों की पहचान करने और एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए 35 की उम्र के बाद पुरुषों को नियमित रूप से कुछ जरूरी हेल्थ चेकअप जरूर करवाने चाहिए।

1. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट

यह ब्लड टेस्ट शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लीसराइड्स के स्तर की जांच करता है। खराब जीवनशैली के कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना नसों में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे आगे चलकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साल में कम से कम एक बार यह टेस्ट जरूर कराएं।

2. ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ माना जाता है क्योंकि आमतौर पर इसके लक्षण नजर नहीं आते। बढ़ा हुआ बीपी आपकी किडनी, आंखों और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर की सलाह से हर 3 से 6 महीने में ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें।

3. फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c

भारत में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फास्टिंग ब्लड शुगर और पिछले 3 महीनों का औसत शुगर बताने वाला HbA1c टेस्ट करवाकर आप प्रीडायबिटीज या डायबिटीज का समय पर पता लगा सकते हैं। इससे शुगर कंट्रोल करना बेहद आसान हो जाता है।

4. लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट

अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं या शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर और किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है। LFT और KFT टेस्ट के जरिए लिवर एंजाइम्स और किडनी की फिल्टर करने की क्षमता की सही स्थिति का पता चलता है।

5. विटामिन B12 और D3 टेस्ट

आजकल की इनडोर लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों में विटामिन D की कमी आम हो गई है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहता है। वहीं, विटामिन B12 की कमी से थकान, कमजोरी और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साल में एक बार इनकी जांच कराकर सही सप्लीमेंट्स लेना फायदेमंद होता है।

6. टेस्टोस्टेरोन और थायराइड जांच

35-40 की उम्र के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर आप लगातार बिना वजह थकान, लो एनर्जी, चिड़चिड़ापन या वजन बढ़ने की समस्या महसूस कर रहे हैं, तो टेस्टोस्टेरोन और  थायराइड की जांच जरूर करवाएं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button