ProteinPowderTips : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान
It is very important to check this before you start increasing your protein intake.
ProteinPowderTips : जानिए 4 बातें, वरना सेहत को होगा नुकसान :- आजकल लोग फिट रहने के लिए प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा कर रहे हैं। खासकर जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए सिर्फ रोज के खाने से पूरा प्रोटीन पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
इसलिए वे प्रोटीन पाउडर की मदद लेते हैं। डाइटिशियन श्वेता ने सोशल मीडिया पर बताया है कि प्रोटीन पाउडर शुरू करना सिर्फ कप में पाउडर और पानी मिलाकर पी लेने जितना आसान नहीं है।
प्रोटीन बढ़ाना शुरू करने से पहले यह देखना बहुत जरूरी है कि शरीर इसके लिए तैयार है या नहीं। पेट, किडनी और लिवर की हालत से ही तय होता है कि प्रोटीन पाउडर शरीर पर कैसा असर दिखाएगा।
ज्यादातर लोग प्रोटीन पाउडर लेना शुरू करने के बाद दिक्कतों पर ध्यान देते हैं लेकिन इसे शुरू करने से पहले ही शरीर को चेक कर लेना चाहिए। डाइटिशियन के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर शुरू करने से पहले सबसे पहले पेट की हालत देखनी चाहिए।
यह जानना जरूरी है कि अभी जो भी खाना खाया जा रहा है क्या शरीर उसे बिना किसी दिक्कत के पचा पा रहा है। अगर रोज का खाना खाने के बाद कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी कोई परेशानी नहीं होती है, तो इसका मतलब है कि पेट बिल्कुल ठीक है। अगर पेट पहले से ठीक है, तभी प्रोटीन पाउडर लेने के बारे में सोचना चाहिए।
किडनी की सेहत
जब शरीर में प्रोटीन बढ़ता है तो किडनी पर उसे साफ करने का काम बढ़ जाता है। इसलिए किडनी इस बढ़ते हुए बोझ को उठाने के लिए पूरी तरह तैयार होनी चाहिए। अगर किसी को पहले कभी किडनी में पथरी यानी स्टोन की समस्या रही हो या किडनी कमजोर रही हो तो बहुत सावधान रहना चाहिए।
जिन लोगों ने बहुत समय से अपनी किडनी की जांच नहीं करवाई है उन्हें प्रोटीन पाउडर शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह पर किडनी टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए ताकि कोई रिस्क न रहे।
लिवर की हालत
लिवर शरीर में प्रोटीन को तोड़ने और पचाने का काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है लिवर की जांच में पॉइंट बढ़े हुए हैं या फैटी लिवर जैसी कोई परेशानी है तो ऐसी हालत में सीधे प्रोटीन पाउडर खाना भारी पड़ सकता है।
लिवर की इन दिक्कतों को ठीक किए बिना अचानक से बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें खाने से कमजोर लिवर पर दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसलिए लिवर की सेहत को जाने बिना प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल शुरू नहीं करना चाहिए।
प्रोटीन पाउडर लेते समय शरीर में पानी की कमी न होने देना सबसे जरूरी बात है। जब शरीर प्रोटीन को पचाता है तो पानी की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
इसका कारण यह है कि हर एक ग्राम प्रोटीन के पचने के बाद जो गंदगी बनती है उसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने के लिए किडनी को बहुत ज्यादा पानी चाहिए होता है।
अगर प्रोटीन लेना तो बढ़ा दिया जाता है लेकिन उस हिसाब से पानी नहीं पिया जाता तो शरीर में पानी की भारी कमी हो सकती है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ने के साथ-साथ कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। इसी वजह से डाइटिशियन ने प्रोटीन पाउडर लेने वालों को हर दिन कम से कम तीन लीटर पानी पीने की सलाह दी है।



