स्पोर्ट्स
Trending

RishabhPant : लखनऊ सुपर जायंट्स को फिर भारी महंगे पड़े ऋषभ पंत 

Pant hasn't been able to achieve anything significant for Lucknow over two seasons.

 
RishabhPant ; लखनऊ सुपर जायंट्स को फिर भारी महंगे पड़े ऋषभ पंत  :-  लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से टीम सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर सकी और टीम को 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। एलएसजी ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27.50 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीदा था।

पंत लखनऊ के लिए दो सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये हैं। आईपीएल 2026 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की मामूली औसत से 312 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.05 का रहा।

पंत ने इस सीजन मात्र एक अर्धशतक लगाया है। ऐसे में एलएसजी को उनका 1 रन 8 लाख 81 हजार, 384 रुपये का पड़ा। इसका मतलब है कि अगर पंत के पर रन के हिसाब से 50 रन का प्राइज़ जोड़ लिया जाये तो आप एक चमचमाती फ़रारी कार खरीद सकते हैं।

पंत का पिछले सीजन में इससे भी बुरा हाल था। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 की मामूली औसत से 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था।

पंत ने पिछले सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। पिछले सीजन पंत का एक रन 10 लाख 22 हज़ार का पड़ा था।लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत ने दो सीजन में 28 मैच खेले हैं।

इनकी 26 पारियों में उन्होंने 22.34 की औसत से 581 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एलएसजी को दो सीजन में पंत का एक रन 9 लाख 26 हज़ार 643 रुपये का पड़ा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button