AstrologyTips : इन राशिवालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम
Why shouldn't individuals belonging to the Aries and Scorpio zodiac signs wear a Blue Sapphire?
AstrologyTips : इन राशिवालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम :- ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का अपना विशेष महत्व है। हर ग्रह, नक्षत्र और राशि के हिसाब से अलग-अलग रत्न शुभ-अशुभ फल देते हैं। शनि ग्रह का रत्न नीलम (Blue Sapphire) ज्योतिष शास्त्र में बेहद असरदार और तेज परिणाम देने वाला रत्न माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि यह रत्न बहुत जल्दी शुभ या अशुभ प्रभाव दिखा सकता है। यही कारण है कि नीलम धारण करने से पहले कुंडली का सही विश्लेषण करवाना बेहद जरूरी माना जाता है। क्या आप जानते हैं किन राशि वालों को नीलम नहीं पहनना चाहिए।
किन राशियों के लिए नुकसानदायक माना जाता है नीलम?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए नीलम पहनना आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता। खासतौर पर मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों को बिना ज्योतिष सलाह के नीलम नहीं पहनना चाहिए। इन राशियों के स्वामी ग्रहों और शनि ग्रह के बीच शत्रुता या विरोध का संबंध माना जाता है।
मेष और वृश्चिक राशि वालों को क्यों नहीं पहनना चाहिए नीलम?
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष में मंगल और शनि को एक-दूसरे का घोर शत्रु माना जाता है। ऐसे में इन राशियों के लोग यदि कुंडली का विश्लेषण करवाए बिना नीलम पहन लें, तो उन्हें नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु और मीन राशि वालों के लिए क्या कहते हैं ज्योतिष ?
धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। माना जाता है कि बृहस्पति शनि के प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से इन राशियों के लोगों को भी नीलम पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कर्क राशि वालों पर नीलम का क्या असर पड़ सकता है ?
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष में चंद्रमा और शनि के बीच प्राकृतिक बैर बताया गया है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए नीलम कई बार मानसिक तनाव और परेशानियों का कारण बन सकता है।
अगर कोई व्यक्ति बिना कुंडली विश्लेषण के नीलम पहन लेता है, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।व्यापार में अचानक घाटा, धन हानि या आर्थिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है।मानसिक तनाव, जोड़ों में दर्द, दुर्घटना या गंभीर बीमारी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। घर में विवाद बढ़ सकते हैं और बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
किन राशियों के लिए शुभ माना जाता है नीलम ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर, कुंभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोगों के लिए नीलम धारण करना शुभ माना जाता है। इन राशियों के स्वामी ग्रहों के साथ शनि की मित्रता बताई जाती है, इसलिए नीलम इनके लिए सकारात्मक परिणाम दे सकता है।




