JanhviKapoor : जान्हवी कपूर का खुलासा बुरी लत से आने लगी थी बदबू
Janhvi said, “I wouldn’t call it alcohol abuse or a full-blown addiction.”
JanhviKapoor : जान्हवी कपूर का खुलासा बुरी लत से आने लगी थी बदबू :- जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने अक्सर अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखा है. हालांकि अब उन्होंने शराब की लत और अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है. एक पॉडकास्ट में राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान जान्हवी ने अपनी जिंदगी के उस नाजुक दौर का जिक्र किया।
अभिनेत्री ने बताया कि वह एक बहुत ही दुखद अनुभव (Personal Loss) से गुजर रही थीं. उस दर्द को सहन करना उनके लिए नामुमकिन हो रहा था, इसलिए उन्होंने शराब में अपना सुकून ढूंढना शुरू कर दिया।
जान्हवी ने कहा, “मैं इसे शराब का गलत इस्तेमाल या पूरी तरह लत तो नहीं कहूंगी, लेकिन हां, मैं बहुत ज्यादा और अक्सर शराब पीने लगी थी. मुझे लगा था कि नशे में डूब जाना ही उस दर्द का एकमात्र इलाज है।
शराब के नुकसान को लेकर उन्होंने कहा ‘शराब पीकर मेरे शरीर के साथ जो हो रहा था वह मुझे पसंद नहीं आया. मुझे यह भी पसंद नहीं आया कि जब मैं सुबह उठती थी तो अजीब महसूस होता था. हैंगओवर का वह एहसास, मुझे उससे बहुत नफरत होती थी।
यह शुरू हुआ… यह बहुत अजीब था. मुझे अपने आप से एक ऐसी गंध आती थी जो नशे की लत वाले इंसान की गंध से बहुत मिलती-जुलती थी।
अपने आप से आ रही गंध को पहचानना एक्ट्रेस के लिए चेतावनी बन गया. इसने उन्हें रुकने, सोचने और दोबारा यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि एक नाजुक दौर में वह अपनी जिंदगी में किन चीजों को आने दे रही थीं।
इसके बाद उन्होंने शराब छोड़ दी. काम की बात करें तो, जान्हवी कपूर आखिरी बार ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आईं थीं. अगली बार वह राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 6 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



