National News
Trending

lawstudentcheat :  पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस

Photos go viral on social media.

lawstudentcheat :  पेन पर लिख डाला पूरा सिलेबस :-  परीक्षा में नकल करने के लिए स्टूडेंट्स क्या-क्या जुगाड़ नहीं लगाते, ये तो आपने देखा ही होगा। कभी-कभी तो नकल करने के तरीके देखकर लगता है कि इतनी मेहनत अगर पढ़ाई में की होती तो बंदा टॉप कर जाता।

हाथ पर, जांघ पर, शर्ट के कॉलर में या छोटी-छोटी पर्चियों पर लिखकर नकल करने वाले तो बहुत देखे होंगे, कई पकड़े भी जाते हैं और डिबार हो जाते हैं।

लेकिन स्पेन में एक होने वाले वकील साहब, यानी लॉ के एक स्टूडेंट ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। उसने अपनी परीक्षा के लिए पूरा सिलेबस ही पेनों पर लिख डाला।

जब जांच करने वाले अधिकारियों ने उसे पकड़ा तो उसका कारनामा देखकर उनका भी सिर चकरा गया। लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया और कहते हैं कि उसका टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए।

वहां की एक प्रोफेसर, योलान्डा डी लुची ने बताया कि स्टूडेंट ने सुई का इस्तेमाल करके प्लास्टिक के पेनों पर पूरा टेक्स्ट खोदा था। फिर उस पर स्याही रगड़ दी ताकि बारीक लिखावट साफ-साफ दिखे।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

पेन पर इतनी बारीक लिखावट में पूरा सिलेबस उतार देना कोई मामूली बात नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग मज़ाक कर रहे हैं कि अगर यह लड़का पकड़ा नहीं जाता तो पक्का दुनिया का मशहूर क्रिमिनल लॉयर बनता। यह घटना स्पेन की मलागा यूनिवर्सिटी में हुई।

जांच करने वाले अधिकारी भी उसकी इस कारीगरी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इन पेनों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जो अब दुनिया भर में वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उसने ये सारे पेन अपने मोज़ों में छिपा रखे थे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button