स्वास्थ्य
Trending

OfficeWorkBoneDamage : कैसे चुपचाप हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है ऑफिस

The office is making your bones sick.

OfficeWorkBoneDamage : कैसे चुपचाप हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है ऑफिस :- मेरे पास हड्डियों की समस्या से जुड़े जितने भी मरीज आते हैं, उनमें से कई ऐसे होते हैं, जिनकी परेशानी की असली जड़ उनका दफ्तर और काम होता है।

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, ऑस्टियोपोरोसिस, लम्बर स्पॉन्डिलोसिस, अकड़न और पोस्चर बैलेंस बिगड़ने की समस्या इन लोगों में सबसे आम होती है। इस स्थिति से बचने के लिए ब्रेक लेना, व्यायाम करना, सही डाइट लेना जैसी चीजें मददगार साबित हो सकती हैं। इसके बारे में विस्तार से आगे समझिए।

आज के मॉर्डन वर्क कल्चर में ज्यादातर जॉब्स 8 से 10 घंटे की सीटिंग वाले होते हैं। इस दौरान उनका मूवमेंट काफी कम होता है। देर तक बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल, खराब पोस्चर, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और वर्कस्टेशन के गलत एर्गोनॉमिक्स मिलकर हड्डियों की मजबूती कम करते हैं और रीढ़ की हड्डी, गर्दन व जोड़ों पर लगातार दबाव बढ़ाते जाते हैं।

आमतौर पर लोगों को हल्की अकड़न के साथ इसके लक्षण महसूस होते हैं, लेकिन उसे इग्नोर करना उन्हें भारी पड़ जाता है और लंबे समय तक स्थिति बने रहने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इस परिस्थिति में क्रोनिक मस्कुलोस्केलेटल प्रॉब्लम्स जन्म ले सकती हैं, जो फिजिकल और इमोशनल डिस्ट्रेस का कारण बनती हैं।

ऑफिस वर्कर्स को होने वाली सबसे आम बोन प्रॉब्लम्स

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस

कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन को देखते हुए लंबे समय तक काम करना या मोबाइल स्क्रीन टाइम हाई होना, गर्दन पर दबाव को बढ़ाता है। समय के साथ इससे सर्वाइकल स्पाइन खराब हो सकती है और गर्दन में दर्द,अकड़न के साथ ही सिरदर्द आपको परेशान कर सकते हैं।

लम्बर स्पॉन्डिलोसिस और लोअर बैक में दर्द

लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से पर सबसे ज्यादा दबाव डालता है। वीक कोर मसल्स और खराब पोस्चर इस स्थिति को और बिगाड़ते हैं। ये क्रोनिक बैक पेन को जन्म देता है।

अर्ली ऑस्टियोपोरोसिस रिस्क

सेडेंटरी या सुस्त लाइफस्टाइल, हड्डियों के उस स्टिम्युलेशन को कम कर देती है, जो हेल्दी एंड स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए जरूरी है। लंबे समय तक इस स्थिति के बने रहने से हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों में जिनमें न्यूट्रिशन लेवल भी खराब हो।

कंधे और जोड़ों में अकड़न

लैपटॉप और कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने का मतलब है ज्यादा देर तक टाइपिंग और माउस का इस्तेमाल भी करना। इससे कंधे के जोड़ों पर जबरदस्त दबाव पड़ सकता है। जिसके चलते अकड़न, दर्द व चलने-फिरने तक में परेशानी आना शुरू हो सकती है।

पोस्चर बिगड़ना

कितना ही ध्यान रख लिया जाए, लेकिन लॉन्ग सीटिंग और स्क्रीन पर फोकस करते हुए व्यक्ति अमूमन आगे की ओर झुक ही जाता है। इस पोस्चर से रीढ़ की हड्डी का नेचुरल अलाइनमेंट बदल जाता है। ये स्थिति हड्डियों और आस-पास की मसल्स पर दबाव को भी बढ़ा देती है।

बोन्स हेल्दी रखना है तो इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बार-बार गर्दन या पीठ में दर्द
ज्यादा देर बैठे रहने के बाद अकड़न
काम करते समय कंधों में तकलीफ
फ्लेक्सिबिलिटी में कमी
झुकने में परेशानी
हाथों व पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
दिन के अंत में दर्द और बढ़ जाना

अगर इन शुरुआती लक्षणों को अनदेखा किया जाए, तो आगे चलकर ये इंटरनल स्ट्रेस चीजों को और बिगाड़ क्रोनिक मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर का कारण बन सकता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button