देहरादून
Trending

SSPPramendraDobal : SSP प्रमेन्द्र डोभाल ने दिखाए कड़े तेवर 

Read the important instructions of SSP.

SSPPramendraDobal : SSP प्रमेन्द्र डोभाल ने दिखाए कड़े तेवर  :-   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग के दौरान वर्तमान में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को को कई दिशा निर्देश दिये है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
एसएसपी दून ने दो टूक आदेश दे दिया है कि लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को तैयार रहे , वहीँ एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ बैठक में कहा कि थाना प्रभारियों के साथ- साथ अब क्षेत्राधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

एसएसपी के मुताबिक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर थाना प्रभारी जिम्मेदार रहेंगे। वहीँ उन्होंने पीक आवर्स के दौरान भीड-भाड वाले स्थानो, मुख्य बाजारों/मार्गो पर पुलिस की विजिब्लिटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

पढ़िए एसएसपी के बड़े निर्देश

1- ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। अभियान में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

2- सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किल/क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग पॉइन्ट के अलावा अन्य स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाये तथा उक्त चैकिंग के स्थान व समय का निर्धारण सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा किया जाये।

यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

3- पीक आवर्स के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों/ व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों पर पुलिस की विजबिलिटी को बढ़ाया जाए, पीक आवर्स के दौरान सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी थाना क्षेत्र के व्यस्तम मार्गो/चौराहो पर स्वंय उपस्थित रहकर प्रभावी चैकिंग करना सुनिश्चित करें।

4- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों में लिप्त अभ्यस्थ अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें निरूद्व करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। यदि गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही के पश्चात भी ऐसे अभियुक्तों को निरूद्व करने में किसी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होती है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।

5- ईनामी अभियुक्तों की समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

6- वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने व आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सवेंदनशील स्थानों/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सर्तक दृष्टि रखते हुए पूर्व में पर्वो के दौरान हुए विवादों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना प्रभारी की होगी तथा उसके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायगी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button