Finance2026 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव
Prices of CNG, PNG and aviation fuel.
finance2026 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव :- वित्त वर्ष (Financial Year) 2026-27 की शुरुआत एक अप्रैल से हो रही है. इसके साथ पहली तारीख से आमजन के लिए किफायती 5 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price), पैन कार्ड के नियमों में बदलाव, क्रेडिट कार्ड से जुड़ी नई प्रणाली तक शामिल है. आइए विस्तार से जानते हैं 5 बड़े बदलाव जो आपके लिए किफायती साबित होंगे।
LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं. 1 अप्रैल को भी नई दरें जारी होंगी. पिछले महीने 1 फरवरी को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी. वहीं 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. अब देखना होगा कि इस बार दाम बढ़ते हैं या घटते हैं।
CNG, PNG और हवाई ईंधन के दाम
पहली तारीख को हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव होता है. इसके दाम बढ़ने या घटने से हवाई टिकट महंगे या सस्ते हो सकते हैं. इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी संशोधन संभव है, जिसका सीधा असर वाहन चालकों और घरों में गैस इस्तेमाल करने वालों पर पड़ेगा।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स-2026 लागू हो सकते हैं. इसके तहत अगर किसी व्यक्ति ने एक वित्त वर्ष में एक या एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का भुगतान किया है, तो बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को देगा. इसके अलावा पैन कार्ड बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ के तौर पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट इस्तेमाल किया जा सकेगा. ऑनलाइन इनकम टैक्स भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड को मान्यता मिल सकती है. नया क्रेडिट कार्ड बनवाते समय पैन कार्ड देना जरूरी होगा।
यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
पैन कार्ड से जुड़े नए नियम
नए नियम लागू होने पर कुछ बदलाव पैन कार्ड से भी जुड़े होंगे. अभी एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन जरूरी है. नए नियमों में सालभर में 10 लाख रुपये तक की नकद जमा या निकासी पर नियम बदल सकते हैं. 5 लाख रुपये से कम कीमत का वाहन खरीदने पर पैन देना जरूरी नहीं होगा. इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय पैन देना अनिवार्य होगा।
मार्च में बैंक की छुट्टियां
मार्च महीने में होली, गुढ़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहारों के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. कुल मिलाकर करीब 18 दिन बैंक अवकाश रहेगा, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. इन बदलावों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ सकता है, इसलिए पहले से जानकारी रखना जरूरी है।



